Aba News

25वें वर्ष में प्रवेश करते ही भव्य बना डुमरी का चैती दुर्गा पूजा महोत्सव

गिरिडीह डुमरी में माता दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा के साथ डुमरी प्रखंड के जमतारा और इसरी बाजार क्षेत्र में चैती नवरात्र का शुभारंभ श्रद्धा एवं उत्साह के साथ हो गया। सभी पूजा मंडपों को आकर्षक साज-सज्जा, रंग-बिरंगी रोशनी और आधुनिक साउंड व्यवस्था से सजाया गया है। वनांचल चौक स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित चैती दुर्गा पूजा इस वर्ष विशेष महत्व रखती है, क्योंकि यह आयोजन अपने 25वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। पिछले 25 वर्षों से पत्रकार रमेश प्रभाकर द्वारा इस पूजा का निरंतर आयोजन किया जा रहा है।

पूजा को लेकर पूरे डुमरी नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। मुख्य मार्गों पर आकर्षक लाइट गेट लगाए गए हैं, जबकि मंदिर परिसर और चौक-चौराहे रोशनी से जगमगा उठे हैं। आयोजन समिति ने सफल संचालन हेतु अलग-अलग जिम्मेदारियां बांटी हैं। श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए झूले लगाए गए हैं तथा 27 मार्च की रात भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें प्रसिद्ध लोकगायिका कल्पना पटवारी भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें