Aba News

पहली बार निगम पहुंचीं महापौर, सफाई व्यवस्था पर दिया सख्त संदेश

गिरिडीह नगर निगम चुनाव में महापौर चुने जाने के बाद पहली बार प्रमिला मेहरा निगम कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई कर्मियों से मुलाकात कर शहर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। खासकर आगामी ईद, चैती छठ और रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्वों को लेकर उन्होंने साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। इस दौरान सफाई कर्मियों ने अपनी समस्याएं महापौर के समक्ष रखीं, जिन्हें उन्होंने गंभीरता से सुनते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।


महापौर प्रमिला मेहरा ने कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि गिरिडीह को स्वच्छ और सुंदर बनाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने त्योहारों के मद्देनजर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। इस मौके पर निगम कर्मचारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। वहीं उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक सहित कई अधिकारी और सफाईकर्मी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें