Aba News

स्व. अमित बरदियार की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, जनसेवा को किया याद

गिरिडीह के वार्ड नंबर 9 के दिवंगत पार्षद अमित बरदियार की सातवीं पुण्यतिथि पर शास्त्री नगर स्थित अमित बरदियार छठ घाट में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने कहा कि स्व. अमित बरदियार केवल जनप्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि एक समर्पित समाजसेवी भी थे, जिन्होंने अपने कार्यकाल में कई उल्लेखनीय कार्य किए।


सभा में उनके बड़े भाई रंजय बरदियार सहित अनूप सिन्हा, राजकमल राज, विकास सिन्हा, रविशंकर उर्फ छोटू, प्रवीण कुमार सिन्हा, अनिल अग्रवाल, रत्नेश दाराद, जितेंद्र सिंह, ओंकार सिन्हा, राजा मंदिलवार, रंजीत सिन्हा, मृणाल सिन्हा, शिवम कुमार, सन्नी सिंह राजपूत, प्रसिद्ध कुमार, जितल यादव, पंकज कुमार, बौना कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा और उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें