Aba News

गिरिडीह में हिंदू नववर्ष पर तिलक उत्सव, ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से भक्तिमय हुआ टावर चौक

गिरिडीह के टावर चौक स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत) के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा भव्य तिलक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं और राहगीरों को चंदन-रोली का तिलक लगाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं तथा प्रसाद वितरण कर उत्सव की खुशियां साझा कीं।

मंदिर परिसर भगवा ध्वजों से सजा रहा और ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। संगठन पदाधिकारियों ने युवाओं से भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय श्रद्धालु शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें