Aba News

जेवर दुकान में डकैती की साजिश नाकाम: गिरिडीह पुलिस ने तीन बदमाश दबोचे, देशी कट्टा बरामद

गिरिडीह जिले के पचंबा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेवर दुकान में डकैती की योजना बना रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर संभावित बड़ी वारदात टाल दी। गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया है। डीएसपी कौसर अली ने प्रेसवार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बुढ़वाआहार के समीप छापेमारी की गई, जहां पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय साव, सुनील दास और छोटू दास के रूप में हुई है।

 

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कई अहम खुलासे किए हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि इससे पहले भरकट्टा क्षेत्र में एक जेवर दुकानदार से करीब तीन लाख रुपये के जेवर लूट चुके हैं। इस बार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदडीहा स्थित एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाने की तैयारी थी और इलाके की रेकी भी की जा चुकी थी। समय रहते पुलिस कार्रवाई से घटना टल गई। पुलिस आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें