Aba News

FLN मेले से गूंजा सीएम ऑफ एक्सीलेंस विद्यालय, शिक्षा-संस्कृति और खेल का दिखा अनोखा संगम

गिरिडीह पचंबा स्थित सीएम ऑफ एक्सीलेंस विद्यालय में आयोजित FLN मेला सह सांस्कृतिक, एकेडमिक, स्पोर्ट्स एवं वार्षिक दिवस कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन उपायुक्त रामनिवास यादव और उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी समेत अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। स्वागत गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जबकि FLN मेले में बच्चों द्वारा लगाए गए शैक्षणिक स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। उपायुक्त ने कहा कि FLN मिशन का उद्देश्य प्रारंभिक कक्षाओं के बच्चों में पढ़ने, लिखने और गणना की क्षमता मजबूत कर उनके भविष्य की मजबूत नींव तैयार करना है।

कार्यक्रम में लोक नृत्य, नाटक, गीत एवं देशभक्ति प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। मेधावी छात्रों और खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं। वहीं उप विकास आयुक्त ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि रचनात्मक गतिविधियाँ भी बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें