Aba News

सदर अस्पताल में आग का कहर: 108 एम्बुलेंस जलकर खाक, टला बड़ा हादसा

गिरिडीह शहर के सदर अस्पताल परिसर में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब परिसर में खड़ी 108 एम्बुलेंस में अचानक भीषण आग लग गई। शुरुआत में एम्बुलेंस से धुआं निकलता देखा गया, जिसके बाद कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी, जिसके बाद नगर थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक एम्बुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह बैटरी में तकनीकी खराबी मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। समय रहते आग बुझा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद कुछ समय तक अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन स्थिति सामान्य होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें