Aba News

गिरिडीह में हिंदू सम्मेलन: डॉ. प्रवीण तोगड़िया का 17 मार्च को आगमन

गिरिडीह अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल, राष्ट्रीय महिला परिषद एवं ओजस्विनी संगठन के संस्थापक अध्यक्ष और राम मंदिर आंदोलन से जुड़े वरिष्ठ नेता डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का 17 मार्च, मंगलवार को गिरिडीह आगमन प्रस्तावित है। शहर के गांधी चौक स्थित मोदी धर्मशाला में दोपहर 1:30 बजे हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों ने सनातन समाज के लोगों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

आयोजकों के अनुसार, देशभर में हिंदू समाज को जागृत और संगठित करने के उद्देश्य से डॉ. तोगड़िया का भारत भ्रमण जारी है, जिसके तहत वे गिरिडीह पहुंच रहे हैं। सम्मेलन में “सशक्त हिंदू, सुरक्षित हिंदू और सम्मानयुक्त हिंदू” के संकल्प को समाज के हर घर तक पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें