गिरिडीह में आगामी ईद, चेती छठ और रामनवमी पर्व को लेकर रविवार को नया परिसद भवन में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, निर्वाचित महापौर प्रमिला मेहरा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीस सूत्री उपाध्यक्ष संजय सिंह सहित नगर निगम, विभिन्न विभागों के अधिकारी और पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान त्योहारों को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण और अन्य आवश्यक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि त्योहारों के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और सभी पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें।












