गिरिडीह। पवित्र रमजान माह के अवसर पर झामुमो जिला नगर कमिटी की ओर से शनिवार को नगर भवन में भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार शामिल हुए। इस अवसर पर नवनिर्वाचित महापौर प्रमिला मेहरा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने रोजेदारों के साथ मिलकर रोजा इफ्तार किया और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।


इफ्तार के बाद लोगों ने देश, राज्य और शहर में अमन-चैन व खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि रमजान का मुकद्दस महीना लोगों को एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी सद्भाव मजबूत होता है और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल कायम होती है। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने एक साथ इफ्तार कर सामाजिक एकता का संदेश दिया।












