Aba News

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, राजनीतिक दलों के साथ उपायुक्त की अहम बैठक

गिरिडीह जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाते हुए अधिक से अधिक योग्य नागरिकों की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करना है।

बैठक में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया गया कि बूथ स्तर पर मतदाता सूची का सत्यापन, नए मतदाताओं का नाम जोड़ना, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने का कार्य किया जाएगा। वर्तमान में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर हाउस नंबर आवंटित करने का कार्य जारी है। प्रशासन ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील की, वहीं राजनीतिक दलों ने भी पारदर्शी एवं निष्पक्ष पुनरीक्षण कार्य में सहयोग का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें