Aba News

डुमरी क्षेत्र से भटकी हथिनी और शावक को सुरक्षित जंगल की ओर किया गया ड्राइव

गिरिडीह डुमरी क्षेत्र से एक हथिनी अपने छोटे शावक के साथ भटककर विगत रात्रि गिरिडीह वन प्रक्षेत्र में पहुंच गई थी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हुई और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी गई। ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वनकर्मियों ने सावधानीपूर्वक कार्रवाई करते हुए हथिनी और उसके बच्चे को सुरक्षित दिशा में जंगल की ओर मोड़ने का प्रयास किया।

वन विभाग की टीम ने समन्वय के साथ अभियान चलाकर हथिनी और उसके शावक को सुरक्षित रूप से धनबाद क्षेत्र के जंगल की ओर ड्राइव कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों हाथियों को किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची है। साथ ही आसपास के ग्रामीणों से सतर्क रहने और जंगली जानवरों के दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना देने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें