Aba News

पत्थर लदे हाईवा से कुचलकर महिला की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन में लगाई आग

गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के किसगो रानीबांध गांव में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला बिहार के बांका जिले के बौसी गांव की रहने वाली थी और किसगो स्थित अपने रिश्तेदार के घर से गादिकला जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार पत्थर लदे हाईवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवा को घेर लिया और गुस्से में उसमें आग लगा दी। देखते ही देखते वाहन आग की लपटों में घिर गया। सूचना मिलते ही हीरोडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन वाहन की मदद से आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इलाके में स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें