Aba News

गिरिडीह रेलवे स्टेशन में चोरी की कोशिश, गार्ड पर हमला; पैर की हड्डी टूटी

गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र स्थित गिरिडीह रेलवे स्टेशन परिसर में देर रात चोरी की नीयत से आए अज्ञात बदमाशों ने ड्यूटी पर तैनात गार्ड पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की पहचान महरु साव (48) के रूप में हुई है, जो हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के बेला गांव के रहने वाले हैं और पिछले सात वर्षों से रेलवे के पीडब्ल्यूआई इंजीनियरिंग विभाग में गार्ड के रूप में कार्यरत हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार रात करीब 2:30 बजे कुछ संदिग्ध लोग स्टेशन परिसर में घुस आए। गार्ड द्वारा पूछताछ करने पर बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके पैर की हड्डी टूट गई।

हमलावर गार्ड का मोबाइल फोन और स्टोर रूम की चाबी छीनकर फरार हो गए। घायल गार्ड ने किसी तरह अन्य कर्मचारियों को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए आसनसोल रेलवे अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें