Aba News

अलविदा जुम्मा पर उमड़ी आस्था की भीड़, अमन-शांति की गूंज से सराबोर हुआ गिरिडीह

गिरिडीह रमजान माह के आखिरी जुमे अलविदा जुम्मा के अवसर पर शुक्रवार को गिरिडीह जिले की मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही रोजेदार नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में पहुंचने लगे। कड़ी धूप के बावजूद लोगों के उत्साह और आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरे अकीदत और श्रद्धा के साथ नमाज अदा की। स्टेशन रोड स्थित लाइन मस्जिद में अधिक भीड़ के कारण नमाजियों को मस्जिद परिसर के बाहर और सड़क पर कतारबद्ध होकर नमाज पढ़नी पड़ी।

नमाज के बाद देश-दुनिया में अमन-शांति, भाईचारा, तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। बच्चों और युवाओं की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली। लाइन मस्जिद सहित भंडारीडीह, बरवाडीह, पचंबा, बिशनपुर और अन्य मस्जिदों में भी विशेष रौनक रही। पूरे जिले में अनुशासन और सौहार्द के साथ अलविदा जुम्मा मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें