Aba News

योजनाओं की समीक्षा बैठक: गुणवत्ता और पारदर्शिता पर उपायुक्त का सख्त निर्देश

गिरिडीह समाहरणालय सभागार में उपायुक्त  रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति (DLMC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और कार्यकारी एजेंसियों द्वारा प्रस्तुत विपत्रों का मूल्यांकन किया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से आम जनता तक पहुंचे, इसके लिए एजेंसियों की जवाबदेही तय करना जरूरी है।

बैठक में तकनीकी पदाधिकारियों ने कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की जानकारी दी। संतोषजनक पाए जाने पर कई विपत्रों को स्वीकृति दी गई, जबकि कुछ मामलों में सुधार के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि योजनाओं के निष्पादन में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता दी जाए तथा अधिकारी नियमित निरीक्षण कर कार्यों की निगरानी सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें