Aba News

सीएनटी जमीन पर फर्जी कागजात से कब्जे का आरोप, उपायुक्त से कार्रवाई की मांग

गिरिडीह। धनवार प्रखंड अंतर्गत घोड़थम्भा ओपी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डुमरडीहा स्थित मौजा धमला सरकवाटांड में सीएनटी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। इस संबंध में रामदेव प्रसाद ने शुक्रवार को उपायुक्त गिरिडीह को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी जमीन खाता संख्या 05, प्लॉट संख्या 386, रकबा 10 डिसमिल वर्ष 1989 से उनके नाम दर्ज है तथा अब तक उसका मोटेशन और मालगुजारी रसीद नियमित रूप से कट रहा है।

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोगों द्वारा फर्जी कागजात तैयार कर जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। शिकायतकर्ता के अनुसार उक्त जमीन को एक ही पक्ष द्वारा कई बार बेचा जा चुका है और हर बार उसकी चौहद्दी भी बदल दी गई। रामदेव प्रसाद ने मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित लोगों पर शीघ्र कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें