Aba News

तिसरी में बड़ा हादसा टला: स्कूली बच्चों से भरा वाहन गड्ढे में पलटा, कई घायल

गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के तिसरी–पलमरुआ मुख्य मार्ग स्थित नैयाडीह मोड़ के पास शुक्रवार सुबह स्कूली बच्चों से भरा एक सवारी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंच गए। जानकारी के अनुसार वाहन में आर्य पब्लिक स्कूल के कई बच्चे सवार थे। दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक बच्चों को चोटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि सड़क पर गिलानुमा मिट्टी होने के कारण तेज रफ्तार वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटा। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को ऑटो के माध्यम से तिसरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें