Aba News

जल संरक्षण का संकल्प: पेशम पंचायत में ‘जल अर्पण कार्यक्रम’ के साथ जल महोत्सव पखवाड़ा आयोजित

गिरिडीह जिला उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर बिरनी प्रखंड के पेशम पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत 08 से 22 मार्च तक मनाए जा रहे “जल महोत्सव पखवाड़ा” के अंतर्गत जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने कहा कि इसका उद्देश्य जल स्रोतों के संरक्षण, पेयजल संरचनाओं के रख-रखाव तथा समुदाय में इनके प्रति स्वामित्व की भावना विकसित करना है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर JSLPS समूह की महिलाओं और जल सहिया बहनों को शॉल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के गठन और जल कर नियमित जमा करने पर जोर दिया गया, ताकि ग्रामीण जल योजनाओं का संचालन सुचारू रहे। उप विकास आयुक्त ने ओवरहेड टैंक पर रक्षा सूत्र बांधकर संरक्षण का संकल्प लिया और योजना समुदाय को समर्पित की। मौके पर कार्यपालक अभियंता अविक अंबाला, प्रखंड पदाधिकारी, यूनिसेफ टीम, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें