Aba News

जीटी रोड पर सख्त वाहन जांच: 10 भारी वाहनों से ₹1.80 लाख जुर्माना वसूला

गिरिडीह। सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और परिवहन नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में जीटी रोड सहित जिले के प्रमुख मार्गों पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ट्रक, डंपर और ट्रेलर समेत भारी वाहनों के दस्तावेजों की सघन जांच की गई। जांच में नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 10 भारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 1,80,000 रुपये जुर्माना वसूला गया। कई वाहनों में ओवरलोडिंग, फिटनेस प्रमाण पत्र की कमी और आवश्यक दस्तावेजों के अभाव जैसी अनियमितताएं पाई गईं।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे सभी आवश्यक कागजात साथ रखें और वाहन की फिटनेस व प्रदूषण प्रमाण पत्र समय पर नवीनीकरण कराएं। अभियान के दौरान चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें