भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में आधुनिक सर्वेक्षण तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से CORS (Continuously Operating Reference Station) विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में National Highways Authority of India के क्षेत्रीय अधिकारी Mukund T. Attarde, Ministry of Road Transport and Highways के क्षेत्रीय अधिकारी Abhilash Kumar, Survey of India के डायरेक्टर T. P. Mallik तथा एनएच डिवीजन के चीफ इंजीनियर Jai Kant Ram की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

कार्यक्रम के दौरान NHAI के क्षेत्रीय अधिकारी Mukund T. Attard ने CORS तकनीक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह प्रणाली सटीक भू-स्थानिक (Geospatial) जानकारी उपलब्ध कराती है, जिससे सर्वेक्षण, मैपिंग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण कार्य में अधिक सटीकता और दक्षता सुनिश्चित की जा सकती है।
तकनीकी सत्र में Survey of India के विशेषज्ञों द्वारा CORS प्रणाली की कार्यप्रणाली, इसके उपयोग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। इस दौरान प्रतिभागियों को आधुनिक सर्वेक्षण तकनीकों और उनके व्यावहारिक उपयोग के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

Survey of India के डायरेक्टर T. P. Mallik ने कहा कि CORS जैसी उन्नत तकनीकों के उपयोग से राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और कार्यकुशलता को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा, जिससे बुनियादी ढांचे के विकास को गति मिलेगी।

इस कार्यशाला में NHAI के क्षेत्रीय अधिकारी Mukund T. Attarde,MORTH के क्षेत्रीय अधिकारी Abhilash Kumar, Survey of India के डायरेक्टर T. P. Mallik, एनएच डिवीजन के चीफ इंजीनियर Jai Kant Ram, NHAI के GM Bijay Kumar, उप प्रबंधक अभिषेक कुमार एवं शुभम मोदी तथा परियोजना पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौके पर उपस्थित थे।












