नगर थाना क्षेत्र के रविदास मोहल्ला में होली के दूसरे दिन 5 मार्च को हुए अजय कुमार दास हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार, होली के दौरान डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें अजय कुमार दास पर हमला कर उनकी हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

मृतक के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई की सराहना करते हुए न्यायालय से आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। परिजनों ने बताया कि अजय अपने पीछे तीन बेटियों को छोड़ गए हैं, जिनमें सबसे छोटी मात्र तीन महीने की है। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों का कहना है कि दोषियों को कठोर सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।











