गिरिडीह के भंडारीडीह स्थित माँ मथुरासिनी मंदिर प्रांगण से मंगलवार को माँ मथुरासिनी शोभा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे मार्ग में भक्ति एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष अरुण गुप्ता, सचिव अजय गुप्ता तथा आयोजन समिति के सदस्यों के नेतृत्व में गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। महिला टीम का नेतृत्व सुमन भदानी ने किया, जबकि युवाओं ने भी आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

भंडारीडीह मंदिर से निकली शोभा यात्रा टावर चौक, शिव मोहल्ला, गद्दी मोहल्ला और मकतपुर होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां विशेष पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मार्ग में वार्ड पार्षद हब्लू गुप्ता एवं फैंसी ज्वेलर्स द्वारा अल्पाहार की व्यवस्था की गई। आयोजन में शहर के कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही और पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा व सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला।

इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से प्रकाश सेठ उमाशंकर चारणपहाड़ी, राजकुमार चारणपहाड़ी, अशोक वैश्यकियार, उमेश माथुर, गोपालदास भदानी, राजेन्द्र तरवे, संजय भदानी, नवीन कुमार,नवीन सेठ, मनीष आकाश एवं शहर के कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।












