Aba News

पार्टी प्रोटोकॉल उल्लंघन मामले में JLKM नगर अध्यक्ष से मांगा गया स्पष्टीकरण

संगठन के विरुद्ध पार्टी प्रोटोकॉल के उल्लंघन मामले को लेकर JLKM के जिला नगर अध्यक्ष को स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस संबंध में JLKM के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने एक पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया कि गिरिडीह के नगर जिला अध्यक्ष सलमान अंसारी के बारे में विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों तथा फेसबुक आईडी के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है कि उनके द्वारा संगठन के विरुद्ध कार्य किया गया है। साथ ही पार्टी द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल एवं अनुशासन का उल्लंघन किया है।कहा गया कि उनका आचरण पार्टी की अनुशासनात्मक मर्यादाओं के प्रतिकूल है तथा इससे संगठन की छवि भी प्रभावित हुई है। अनुशासन एवं संगठनात्मक व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें