जिले के पचंबा निवासी करण सेठ ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 333वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने उन्हें और उनके परिवार को सम्मानित किया। इस दौरान एसपी ने कहा कि करण सेठ की सफलता पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है और उनकी उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।


इस अवसर पर करण सेठ ने कहा कि यह उनके परिवार और पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि सफलता के लिए यह मायने नहीं रखता कि आप कहां से तैयारी कर रहे हैं, बल्कि लगन और मेहनत सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि यह सफलता अंत नहीं बल्कि एक नई शुरुआत है और हर छात्र को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर मेहनत करनी चाहिए।











