Aba News

कर्णपुरा आटा उत्पादन केंद्र में महिला दिवस कार्यक्रम, आत्मनिर्भरता पर जोर

गिरिडीह जिले के कर्णपुरा (बेंगाबाद) स्थित आटा उत्पादन केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी और विशिष्ट अतिथि उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी मौजूद रहीं। इस दौरान महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और समाज में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती सहित बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुनिया देवी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आज समाज के विकास की मजबूत आधारशिला बन चुकी हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनकर परिवार व समाज के उत्थान में अहम योगदान दे रही हैं। वहीं उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, व्यवसाय, खेल और सामाजिक सेवा सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही हैं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके अधिकार, स्वास्थ्य, शिक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली कई महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें