Aba News

गिरिडीह में दो सड़क हादसे: पांच घायल, दो की हालत गंभीर

गिरिडीह जिले में शनिवार रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। पहली घटना मोहलीचुंवा इलाके में हुई, जहां पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोहम्मद अली, मोहम्मद अफजल और अनिल ठठेरा घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सड़क पर गिर गईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

वहीं दूसरी घटना परसाटांड़ के पास हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में मणि भूषण प्रसाद और प्रीतम दास गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें