Aba News

त्रिवेणी संगम हादसा: पीड़ित परिवार से मिले धनंजय सिंह, हर संभव मदद का भरोसा

नंजय कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, शनिवार को देवरी प्रखंड के चतरो गांव पहुंचे, जहां होली के दिन हुए दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई थी। बताया गया कि होली खेलने के बाद नौ युवक स्नान करने के लिए गोदावरी नदी त्रिवेणी संगम गए थे। इसी दौरान दो युवक गहरे पानी में चले गए और उनकी डूबने से मौत हो गई। मृतकों की उम्र लगभग 18 और 20 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

धनंजय सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि प्रशासनिक स्तर पर सरकार से मिलने वाली हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। इस दौरान उनके साथ प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष विमल कुमार सिंह, अंबिका बरनवाल और राजीव रंजन सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें