राजेश यादव ने कहा है कि खंडोली डैम के पास बन रही सड़क के लिए ली गई आदिवासी रैयतों की जमीन का जल्द मुआवजा दिया जाए। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात के बाद कहा कि सड़क निर्माण में करीब चार एकड़ जमीन ली गई है, लेकिन अब तक जमीन मालिकों को मुआवजा नहीं मिला है, जिससे आदिवासी परिवारों में चिंता और नाराजगी बढ़ रही है।

राजेश यादव ने बताया कि यह जमीन बेंगाबाद अंचल के करणपुरा पंचायत के मौजा कारीचट्टान में खाता संख्या 10 और प्लॉट 113, 214 व 241 में स्थित है, जिसका मूल खतियान रामसाय मांझी के नाम से दर्ज है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन जल्द मुआवजा भुगतान सुनिश्चित नहीं करता है तो प्रभावित रैयतों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान चुड़का चौड़े, दुर्गा चौड़े, बाबूलाल चौड़े, मुंशी चौड़े, जीवन चौड़े, नुनुलाल चौड़े, सीतालाल चौड़े, मनोज चौड़े, श्यामलाल मरांडी और महेंद्र चौड़े समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।












