Aba News

पीरटांड़ में विकास कार्यों की शुरुआत, बांध जीर्णोद्धार व चेक डैम निर्माण का शिलान्यास

सुदिव्य कुमार सोनू, नगर विकास एवं आवास मंत्री सह गिरिडीह विधायक ने शनिवार को पीरटांड़ प्रखंड में विकास कार्यों की दिशा में अहम पहल करते हुए भागहाहीर बांध के जीर्णोद्धार तथा शहरपूरा में चेक डैम निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद मंत्री ने श्रीफल फोड़कर योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में जल संरक्षण को मजबूती मिलेगी और किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

मंत्री ने कहा कि खेती के लिए सिंचाई अत्यंत आवश्यक है, इसलिए योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया गया है। इससे किसानों को खेती में काफी लाभ मिलेगा और अच्छी पैदावार हो सकेगी। उन्होंने कहा कि ऐसी जनहित से जुड़ी विकास योजनाएँ क्षेत्र के समग्र विकास की मजबूत नींव रखेंगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बनाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें