गिरिडीह के हुट्टी बाजार स्थित रविदास मोहल्ला में गुरुवार रात होली के जश्न के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में 30 वर्षीय युवक अजय कुमार दास की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
शुक्रवार सुबह मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होकर हुट्टी बाजार हटिया गेट के सामने सड़क जाम कर दिया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सड़क जाम की सूचना मिलते ही राज्य के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मौके पर पहुंचे।

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाया और शांतिपूर्ण तरीके से सड़क जाम हटवाया। इस दौरान उन्होंने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद बताते हुए कहा कि सरकार पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देगी।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मामले में शामिल अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। इधर पुलिस भी पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी कर रही











