Aba News

बसंत उत्सव में रंगा गिरिडीह, बंगाली समाज ने मनाया भव्य होली मिलन समारोह

गिरिडीह, 02 मार्च 2026: बंगाली समाज गिरिडीह द्वारा ईश्वर स्मृति भवन, मकतपुर में “बसंत उत्सव” (होली मिलन समारोह) का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में पारंपरिक सांस्कृतिक अनुष्ठान, अबीर खेला तथा रंगों के साथ होली मिलन का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे परिसर में उत्सव का उल्लासपूर्ण और सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला।

समारोह में बंगाली समाज के कई विशिष्ट सदस्य उपस्थित रहे। महिलाओं द्वारा प्रस्तुत विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. निशित रंजन राय, शीर्षेंदु सेनगुप्ता, पार्थ सरकार, गोपाल सेनगुप्ता, शैबाल घोष, अरिंदम बोस, पुलक राय एवं अमिताभ बोस सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम आपसी प्रेम, सौहार्द और सांस्कृतिक एकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें