Aba News

होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने शांति समिति संग की समीक्षा बैठक

गिरिडीह में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त रामनिवास यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय शांति समिति की विस्तृत बैठक की। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी, थाना प्रभारी, नगर निकाय प्रतिनिधि और सामाजिक-धार्मिक संगठनों के सदस्य शामिल हुए। उपायुक्त ने कहा कि होली भाईचारे का पर्व है और अफवाह या आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर त्वरित व कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आईटी सेल को विशेष रूप से सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया।

 

बैठक में होलिका दहन स्थलों की सुरक्षा, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल, अग्निशमन टीम की तैनाती तथा बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बिजली, पेयजल, सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं को अलर्ट मोड में रखने का आदेश भी जारी हुआ। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गश्ती दल सक्रिय रहेंगे और हुड़दंग या ध्वनि प्रदूषण करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। अंत में उपायुक्त ने नागरिकों से शांति और सहयोग बनाए रखने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें