गिरिडीह नगर निगम चुनाव में जीत के बाद नवनिर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा ने रविवार को स्टेशन रोड स्थित प्रधान गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका और शहर की सुख-समृद्धि के लिए अरदास की। इस दौरान झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भी उनके साथ मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने गुरुद्वारा में आशीर्वाद लेकर नगर के विकास कार्यों को गति देने का संकल्प दोहराया।

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि नगर निगम चुनाव में जनता ने विकास के मुद्दों पर विश्वास जताया है, जिस पर पूरी निष्ठा से काम किया जाएगा। वहीं मेयर प्रमिला मेहरा ने स्वच्छता, पेयजल, सड़क और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही। गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए शहर के सर्वांगीण विकास की अपेक्षा जताई।












