गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत भरकट्टा ओपी इलाके में अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार केंदुवाडीह निवासी शंकरी स्वर्णकार, जो सरिया में जेवर की दुकान चलाते हैं, दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। भलुआ पुल के समीप पहले से घात लगाए तीन अज्ञात अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और पिस्टल दिखाकर ₹3.50 लाख नकद, लगभग 30 ग्राम सोना एवं तीन जोड़ा पायल लूटकर फरार हो गए।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित से पूछताछ की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। जल्द खुलासा होने का दावा किया गया है।











