Aba News

न्यूज कवरेज के दौरान पत्रकारों पर हमला, कई नामजद पर प्राथमिकी

गिरिडीह के बक्सीडीह रोड में 23 फरवरी को न्यूज कवरेज के दौरान पत्रकारों के साथ मारपीट, छिनतई और पथराव की घटना सामने आई है। पत्रकार पीयूष मिश्रा के आवेदन पर नगर थाना पुलिस ने राजू खान, मो. वशीम, मो. मिस्टर समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आवेदन में बताया गया कि गोली चलने और सड़क जाम की सूचना पर कवरेज के लिए पहुंचे पत्रकारों को असामाजिक तत्वों ने माइक और आईडी देखकर घेर लिया, गाली-गलौज की, मारपीट की तथा मोबाइल और एक बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। जान बचाकर भागते समय उन पर पथराव भी किया गया।

घटना की निंदा करते हुए गिरिडीह प्रेस क्लब ने सर्किट हाउस में बैठक की। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त रामनिवास यादव और एसपी डॉ. विमल कुमार से मिलकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। अधिकारियों ने कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें