Aba News

गिरिडीह पार्षद चुनाव: कई वार्डों के नतीजे घोषित, गुड्डू यादव को हार

गिरिडीह -नगर निकाय चुनाव की मतगणना बाजार समिति स्थित केंद्र में तेज़ी से जारी है। अब तक एक दर्जन पार्षदों के चुनाव परिणाम सामने आ चुके हैं।

वार्ड नंबर 6 से संजीव कुमार, वार्ड नंबर 7 से समीर दीप, वार्ड नंबर 5 से हीना खानम और वार्ड नंबर 4 से कृष्णा साहू ने जीत दर्ज की है।

अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 1 से अनिल राम, वार्ड नंबर 2 से मो. इश्तियाक उर्फ लालो, वार्ड नंबर 3 से बदरून निशां, वार्ड नंबर 19 से महबूब आलम उर्फ चानो और वार्ड नंबर 23 से मुन्ना रजवार विजयी घोषित किए जा चुके हैं।

इसके अलावा वार्ड नंबर 20 से उर्मिला देवी, वार्ड नंबर 21 से राजकुमार भुइंया तथा वार्ड नंबर 22 से नितेश कुमार ने भी जीत हासिल की है।

वहीं आजसू जिलाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि गुड्डू यादव को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। मतगणना की प्रक्रिया जारी है और शेष वार्डों के परिणाम भी जल्द घोषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें