Aba News

दयानंद निरंजन का नामांकन रद्द, चुनावी मैदान में 19 प्रत्याशी

गिरिडीह नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद गुरुवार को अपर समाहर्ता सह निर्वाचि पदाधिकारी विजय सिंह बेरवा के कार्यालय में स्कूटी संपन्न हुई.कागजातों की जांच के बाद मेयर पद के उम्मीदवार दयानंद निरंजन उर्फ श्याम पासवान का नामांकन रद्द कर दिया गया.मिली जानकारी के अनुसार निरंजन के कई कागजात अपूर्ण थे.अब चुनावी महासमर में 19 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं.शुक्रवार को नाम वापसी व शनिवार को उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद चुनावी समर का महाभारत होगा.

चुनावी मैदान में भाजपा समर्थित उम्मीदवार डॉक्टर शैलेंद्र चौधरी के अलावा पार्टी के ही कामेश्वर पासवान, नागेश्वर दास, बनारसी लाल दास, प्रकाश दास समर में आमने-सामने होंगे.हालांकि अभी मान मनोबल का दौर चलेगा.कांग्रेस के समीर राज चौधरी, पंकज सागर, योगेश्वर महथा चुनावी मैदान में है.फिलहाल कांग्रेस किसी को समर्थित उम्मीदवार घोषित नहीं किया है.इन महारथियों के अलावा जीवनदास, प्रदीप पासवान, गोविंद तुरी, बृजमोहन तुरी, अनिल दास चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं. वहीं राज्य में सत्ता की अगुवाई कर रही झारखंड मुक्ति मोर्चा से अर्जुन बैठा, प्रमिला मेहरा, पप्पू रजक चुनावी मैदान में है, पर पार्टी ने अभी तक अपना पत्ता नहीं खोला है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें