Aba News

हरलाडीह सामूहिक दुष्कर्म कांड का उद्भेदन, चार आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की स्कूल वैन गांधी मैदान के समीप नवनिर्मित पीसीसी सड़क के किनारे गड्ढे में तेज रफ्तार के कारण पलट गई। वैन में करीब 10 बच्चे सवार थे। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में तीन बच्चे घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

ग्रामीणों और परिजनों ने बताया कि वैन चालक पहले भी तेज गति से वाहन चलाता था और उसे कई बार चेतावनी दी गई थी। आरोप है कि सड़क किनारे गड्ढा भरा नहीं गया था और चालक अप्रशिक्षित हो सकता है। जांच में सामने आया कि वैन का फिटनेस 2021 और इंश्योरेंस 2020 में ही समाप्त हो चुका था। ऐसे में बिना वैध कागजात स्कूल वैन संचालन पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन और शिक्षा विभाग इस गंभीर लापरवाही पर क्या कार्रवाई करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें