तेलोडीह पंचायत के गांधी मैदान में आज से तेलोडीह प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ हुआ। इस ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में क्षेत्र की कई टीमों ने हिस्सा लिया है। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना और खेल भावना को प्रोत्साहित करना है। उद्घाटन अवसर पर जिला सचिव युवा मोर्चा (JMM) फरदीन इम्तियाज अहमद, जिला उपाध्यक्ष (JMM) कारी बरकत अली, मुखिया सह प्रखंड अध्यक्ष (JMM) डुमरी राजकुमार महतो, जिला परिषद प्रतिनिधि सह प्रखंड अध्यक्ष (JMM) अनवर अंसारी, तेलोडीह मुखिया शब्बीर आलम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में कमिटी अध्यक्ष मोहम्मद मेराज और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।

टूर्नामेंट का पहला मैच मुस्कान इंटरप्राइजेज बनाम मरियम गर्ल्स एकेडमी के बीच 12-12 ओवर का खेला गया। टॉस जीतकर मुस्कान इंटरप्राइजेज ने गेंदबाजी चुनी। मरियम गर्ल्स एकेडमी ने 121 रन बनाए, जिसके जवाब में मुस्कान इंटरप्राइजेज 112 रन ही बना सकी। इस तरह मरियम गर्ल्स एकेडमी ने 9 रन से जीत दर्ज की। टूर्नामेंट को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है।












