Aba News

नगरपालिका आम चुनाव 2026: उपायुक्त रामनिवास यादव ने नाम निर्देशन कार्यों का लिया जायजा

गिरिडीह नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के सफल, निष्पक्ष और सुचारु संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त (नगरपालिका चुनाव)  रामनिवास यादव ने नगर निकायों में चल रहे नाम निर्देशन कार्यों का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने गिरिडीह नगर निगम में महापौर पद तथा विभिन्न वार्ड पार्षद पदों के लिए नियुक्त निर्वाची एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों के कार्यालय कक्षों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री, नामांकन प्रक्रिया और निर्वाचन से जुड़े विभिन्न कोषांगों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने सभी निर्वाची पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन से संबंधित प्रत्येक कार्य की सतत और बारीकी से निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी स्तर पर त्रुटि या लापरवाही न हो। उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड के सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने, आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध और जिम्मेदारीपूर्ण ढंग से कार्य करने पर जोर दिया। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी कोषांगों को पूरी तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें