Aba News

नगर निगम चुनाव में युवा बाइकर की बल्ले बल्ले

गिरिडीह – नगर निगम चुनाव को लेकर चल रही नामांकन प्रक्रिया में शहर के युवा बाइकर की बल्ले बल्ले है.नामांकन के पांचवें दिन सोमवार को हर एक उम्मीदवारों के पक्ष में जुलूस में शामिल युवा बाइकर्स इसका भरपूर आनंद उठा रहे थे. चाहे वार्ड पार्षद उम्मीदवार हो या मेयर पद के उम्मीदवार, युवा बाइकर की संख्या जूटाने में हर उम्मीदवार एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में शामिल है. मेयर पद के एक युवा प्रत्याशी ने सोमवार को अपनी पूरी ताकत युवा बाइकर्स को जमा करने में पूरी ताकत झोंक दी.चांदी की चमक और देर शाम छलकते जाम के वायदे के साथ युवाओं के लिए मानो नामांकन प्रक्रिया किसी उत्सव से कम नहीं है. आज इसका नजारा कोलडीहा पेट्रोल पंप पर दिखा, जहां एक क्षेत्रीय दल के बागी उम्मीदवार के द्वारा अनगिनत बाइक में पेट्रोल डलवाई जा रही थी. बारी बारी से आ रहे बाइकर्स पेट्रोल या तो बाइक की टंकी या बोतल में डलवा कर जुलूस में शामिल हो रहे थे.उम्मीदवार को समाहरणालय तक पहुंचा बाइकर्स अपनी राह पकड़ ली.उन्हें और भी जुलूस में शामिल जो होना था.
रिपोर्ट अभय वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें