Aba News

नगर निगम चुनाव को लेकर राजद ने कसी कमर, 36 वार्डों में मजबूत उम्मीदवार उतारने की रणनीति तैयार

गिरिडीह में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) जिला कमिटी की एक अहम बैठक सोमवार को जिला अध्यक्ष इरफान आलम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन गांवा प्रखंड अध्यक्ष लखन यादव ने किया। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी नगर निगम चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। इरफान आलम ने कहा कि जिले के सभी 13 प्रखंडों में संगठनात्मक मजबूती के लिए दौरा किया जाएगा और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। नगर निगम क्षेत्र के सभी 36 वार्डों में योग्य, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ उम्मीदवारों को समर्थन देकर उन्हें पार्षद बनाने का संकल्प लिया गया।

बैठक में मेयर पद के लिए भी मजबूत विचारधारा वाले प्रत्याशी को समर्थन देने पर सहमति बनी। साथ ही आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ने की बात कही गई, जबकि गठबंधन धर्म निभाने पर भी जोर दिया गया। इस मौके पर कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई और गिरिडीह की “तकदीर और तस्वीर” बदलने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें