Aba News

गिरिडीह नगर निगम चुनाव: मेयर पद के लिए प्रमिला मेहरा ने किया नामांकन, समर्थकों में दिखा उत्साह

गिरिडीह। गिरिडीह नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित मेयर पद की प्रत्याशी प्रमिला मेहरा ने सोमवार को विधिवत अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पूर्व वे अपने समर्थकों के साथ पपरवाटांड दुर्गा मंदिर परिसर में एकत्रित हुईं, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद जुलूस के रूप में समाहरणालय पहुंचीं।

समाहरणालय में प्रमिला मेहरा ने अपर समाहर्ता विजय सिंह बिरुवा के समक्ष अपना नामांकन पत्र सौंपा। नामांकन के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर प्रमिला मेहरा ने कहा कि वे जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान और गिरिडीह शहर के समग्र विकास के उद्देश्य से चुनाव मैदान में उतरी हैं। उल्लेखनीय है कि नगर निगम चुनाव को लेकर विभिन्न वार्डों और पदों पर नामांकन का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे चुनावी माहौल धीरे-धीरे गर्म होता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें