Aba News

पपरवाटांड़ में झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की आभार सभा, मंत्री सुदिव्य कुमार हुए शामिल

गिरिडीह जिले के पपरवाटांड़ में रविवार को झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की ओर से आभार सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार मुख्य अतिथि के रूप में जबकि झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यूनियन सदस्यों ने अतिथियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। सभा में बड़ी संख्या में मजदूर और स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए।

 

आभार सभा को संबोधित करते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने कोलियरी क्षेत्र में बंद पड़ी ओपनकास्ट माइंस को पुनः चालू कराने के लिए ठोस पहल की है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। उन्होंने कहा कि केवल पत्राचार से नहीं, बल्कि संघर्ष और मजबूत आवाज से ही समस्याओं का समाधान होता है। मंत्री ने यूनियन से अपने पुराने संघर्षशील तेवर में लौटने का आह्वान करते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार, संगठन और पार्टी मजदूरों के हक की लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।
मौके पर यूनियन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें