Aba News

हरलाडीह दुष्कर्म कांड को लेकर संथाल समाज का उग्र प्रदर्शन, आक्रोश रैली निकालकर की त्वरित कार्रवाई की मांग

गिरिडीह जिले के पीरटांड प्रखंड के हरलाडीह में घटित दुष्कर्म की जघन्य घटना के विरोध में रविवार को संथाल समाज के बैनर तले एक विशाल आक्रोश रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए और घटना को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश देखने को मिला। आक्रोश रैली हरलाडीह बाजार से शुरू होकर पूरे बाजार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए हरलाडीह ओपी परिसर तक पहुंची।

रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने “बलात्कारी को गिरफ्तार करो”, “पीड़िता को न्याय दो”, “आदिवासियों पर अत्याचार बंद करो” जैसे नारे लगाते हुए प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। संथाल समाज के नेताओं ने आरोप लगाया कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें