Aba News

नगर पालिका निर्वाचन 2026 के लिए सेक्टर और पुलिस पदाधिकारियों को इंफोग्राफिक प्रशिक्षण प्रदान

गिरिडीह, आज जिला समाहरणालय सभागार में आगामी नगर पालिका निर्वाचन 2026 को देखते हुए सेक्टर पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी को इंफोग्राफिक और पीपीटी के माध्यम से विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में चुनाव की प्रक्रियाओं, पदाधिकारियों के कार्य और दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन कार्मिक कोषांग की वरीय पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त  स्मृता कुमारी और प्रभारी पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग सह जिला शिक्षा अधीक्षक  मुकुल राज ने किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में वरिष्ठ मास्टर ट्रेनर मनोज कुमार राय और विजयेंद्र सेठ ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के आलोक में सभी को चुनाव संचालन की विशेषताओं और जिम्मेदारियों से अवगत कराया। उप विकास आयुक्त ने सभी पदाधिकारियों को समन्वय स्थापित कर ग्रास रूट लेवल पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, सभी सेक्टर और पुलिस अधिकारी मतपेटिका संचालन एवं अन्य चुनाव संबंधित तकनीकी पहलुओं पर भी प्रशिक्षण प्राप्त किए। कार्यक्रम में जिला पंचायत कार्यालय के प्रधान लिपिक राजेंद्र प्रसाद और प्रशिक्षण कोषांग के मास्टर ट्रेनर आलोक कुमार व बृजेश कुमार गुप्ता भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें