गिरिडीह – हजारीबाग रेंज के डीआईजी अंजनी कुमार शनिवार को हरलाdih पहुंचे हरलाdih मध्य विद्यालय में डीआईजी को जिला पुलिस बल के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.इस दौरान गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ.विमल कुमार ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया. स्वागत की औपचारिकता के बाद डीआईजी कुमार हरलाडीह, पहुंच op थाना का निरीक्षण किया.निरीक्षण के क्रम में डीआईजी ने पुलिस पदाधिकारी के साथ हरलाडीह,दुष्कर्म मामले की समीक्षा की और घटना के संबंध में अब तक हुई जांच प्रगति की पूरी जानकारी ली .

उन्होंने जांच को तेज करने का निर्देश दिया.साक्षयो के वैज्ञानिक संकलन तथा पीड़िता को हर संभव सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया.कहा कि जांच प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं की जानी चाहिए. पीड़िता को न्याय दिलाना पुलिस की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए.डीआईजी ने पुलिस टीम को समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया.












