Aba News

कारीपहारी जंगल से अधजली विवाहिता का शव बरामद, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के बेको पश्चिमी पंचायत अंतर्गत कारीपहारी जंगल से शुक्रवार को पुलिस ने एक अधजली महिला का शव बरामद किया। मृतका की पहचान डुमरी थाना क्षेत्र के चीनो गांव निवासी 21 वर्षीय विवाहिता सहीना ताहुल अंसारी के रूप में हुई है। शव की पहचान मृतका के पिता ताहुल अंसारी ने की। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

घटनास्थल पर राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम, फोरेंसिक विशेषज्ञ, डॉग स्क्वायड, ई-साक्ष्य एवं अन्य तकनीकी टीमों ने साक्ष्य जुटाए। शव झाड़ियों के बीच अधजली अवस्था में मिला, आसपास जूट की बोरी, माचिस और पानी की बोतलें पाई गईं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर एसडीपीओ धनंजय कुमार राम, इंस्पेक्टर अजय कुमार और थाना प्रभारी विनय कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें