Aba News

बरगण्डा में नाबालिग छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के बरगण्डा इलाके में शनिवार सुबह एक मकान में रह रही नाबालिग छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे, जहां युवती अपने कमरे में मृत अवस्था में पाई गई।सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ज्ञान रंजन के नेतृत्व में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतका की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कासियाडीह निवासी परमेश्वर मंडल की 17 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी मंडल के रूप में हुई है। बताया गया कि वह पिछले करीब आठ महीनों से बरगण्डा में किराए के मकान में रह रही थी और 11वीं कक्षा की पढ़ाई के लिए कोचिंग कर रही थी। उसकी पढ़ाई जमुआ थाना क्षेत्र स्थित लंगटा बाबा कॉलेज में चल रही थी।फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें